उन सब ने खंडित कर डाला जिन पर था विश्वास मियां
क्या अपनों कोधर के चाटे क्या अपनों की आस मियां
इस बस्ती से आते-जाते नाक पे कपड़ा रख लेना
बड़ी घिनौनी लगती है रे आदम की बू-बास मियां
रोज-रोज का खून-खराबा रोज-रोज की दहशत से
दिन पर दिन घटता जाता है जीवन का उल्लास मियां
कैकेयी की माया से बच जाता दशरथ अगर कहीं
मुमकिन था के टल ही जाता राम को तब बनवास मियां
किसी काम में कोई अड़चन भूले से भी नहीं हुई
अब से अफसर को डाली है हरे नोट की घास मियां
लाज़िम नहीं है तेरे-मेरे कहने से ही काम बने
अंधों की दुनिया में कान ही होते हैं खास मियां
कहने हैं तो कहो मौदगिल नये-नये अशआर सदा
वरना छोड़ो क्यों करते हो शब्दों से सहवास मियां


19 टिप्पणियाँ
इस बस्ती से आते-जाते नाक पे कपड़ा रख लेना
जवाब देंहटाएंबड़ी घिनौनी लगती है रे आदम की बू-बास मियां
एक बार फ़िर .....लाजवाब .....
मौदगिल साहब की एक और बेबाक प्रस्तुति | सीधे शब्दों में दो टूक बात कही |
जवाब देंहटाएं" किसी काम में कोई अड़चन भूले से भी नहीं हुई
अब से अफसर को डाली है हरे नोट की घास मियां"
ये शेर जोरदार रहा | मकता भी एक विशेष चोट करता है और पाठक को एक मुस्कान के साथ सोचता हुआ छोड़ जाता है |
बेहद माक़ूल बात कही. मैने भी ऐसा ही कुछ कहने की कोशिश की है अपनी एक आज़ाद नज़्म 'कॉंग्रेस के राज्य में नेहरू का कबूतर' में. कभी उधर तशरीफ़ लाएं तो अपनी राय दें , मेहरबानी होगी.
जवाब देंहटाएंलाज़िम नहीं है तेरे-मेरे कहने से ही काम बने
जवाब देंहटाएंअंधों की दुनिया में कान ही होते हैं खास मियां
कहने हैं तो कहो मौदगिल नये-नये अशआर सदा
वरना छोड़ो क्यों करते हो शब्दों से सहवास मियां
लाजवाब .....
Maudgil jee,aapkee gazal achchhee
जवाब देंहटाएंlagee hai.Kayee ashaar lajawaab
hain lekin ye misra"Andhon kee
dunia mein kaan hee hote hain khas
miyan"vazan se gir gayaa hai."Hote
hain khas mian"mein do maatraaon
kee kamee hai.Sambhav hai ki do
maatraaon kaa koee shabd type karne
se chhoot gayaa ho.
बढ़िया है योगेन्द्र भाई ... अच्छे शेर ... अच्छा लगा पढ़ कर.
जवाब देंहटाएंबहुत अच्छी गज़ल है।
जवाब देंहटाएंइस बस्ती से आते-जाते नाक पे कपड़ा रख लेना
बड़ी घिनौनी लगती है रे आदम की बू-बास मियां
मोदगिल भाई की शायरी में ये ही तो खूबी है की वो बड़ी सहजता से आज के जलते सवालों पर कारीगरी से शेर कह जाते हैं. उनकी कोई ग़ज़ल आप पढ़ें आज के समाज का आईना है...हम तो भाई उनके इस फन के कायल हैं...बेहद खूबसूरत ग़ज़ल...लाजवाब...हाँ गुरुवर प्राण जी बात पर गौर फरमाएं कोई न कोई लफ्ज़ छूट गया है मिसरे में...बहुत क़यामत की नजर रखते हैं वो..
जवाब देंहटाएंनीरज
intresting, specially "अपनों कोधर के चाटे क्या अपनों की आस मियां"
जवाब देंहटाएंAlok Kataria
लाज़िम नहीं है तेरे-मेरे कहने से ही काम बने
जवाब देंहटाएंअंधों की दुनिया में कान ही होते हैं खास मियां
कहने हैं तो कहो मौदगिल नये-नये अशआर सदा
वरना छोड़ो क्यों करते हो शब्दों से सहवास मियां
bahut sundar likha hai yoginder ji. badhayi sweekaren.
आदरणीय मौदगिल जी की ग़ज़लें हर बार एक नये रंग में दीख पडती हैं, हर बार एक नये अंदाज में। आपकी लेखनी पैनी है और भावों के कलात्मक प्रस्तुतिकरण में आपकी पकड जबरदस्त। सारी ग़ज़ल उद्धरित की जा सकती है, ये शेर खास पसंद आये:
जवाब देंहटाएंउन सब ने खंडित कर डाला जिन पर था विश्वास मियां
क्या अपनों कोधर के चाटे क्या अपनों की आस मियां
रोज-रोज का खून-खराबा रोज-रोज की दहशत से
दिन पर दिन घटता जाता है जीवन का उल्लास मियां
कहने हैं तो कहो मौदगिल नये-नये अशआर सदा
वरना छोड़ो क्यों करते हो शब्दों से सहवास मियां
***राजीव रंजन प्रसाद
बेशक...
जवाब देंहटाएंयह शेर इस तरह था...
'लाज़िम नहीं है तेरे-मेरे कहने से ही काम बने,
अंधों की इस दुनिया में काने, ही होते हैं खास मियां.
प्राण साहब
आपका बहुत-बहुत शुक्रिया
लेकिन इसमें राजीव रंजन व मित्रों का कोई दोष नहीं
इन्होंनें तो केवल 'को धर' के बीच में स्पेस नहीं दिया
'क्या अपनों को धर के चाटें क्या अपनों की आस मियां..'
प्राण जी, आप कभी मेरे इस ब्लाग yogindermoudgil.blogspot.com
par जरूर दर्शन दें
मुझे प्रसन्नता होगी
राजीव जी मैंने में sent mail चैक कर लिया था
जवाब देंहटाएंआप निश्चिंत रहें
गलती मेरी ही थी
मुझे खेद है
बेबाक सोच और समाज का सच बडे सही अँदाज़ मेँ लिखने वाले मौदगिल साहब ने क्या खूब लिखा है !!
जवाब देंहटाएंस स्नेह,
- लावण्या
सुंदर एवं बेबाक चित्रण
जवाब देंहटाएंक्या बात है मियां, नपे तुले अंदाज़ मे क्या क्या कह दिया ।
जवाब देंहटाएंइस बस्ती से आते-जाते नाक पे कपड़ा रख लेना
बड़ी घिनौनी लगती है रे आदम की बू-बास मियां
फिर से पढ़ता हूं एक बार गज़ल ।
प्रवीण पंडित
आपकी रचना सहज सहल शब्दों में इतनी गहरी बात कह जाती है की दिल में पैठ कर जाती है..
जवाब देंहटाएंलाज़िम नहीं है तेरे-मेरे कहने से ही काम बने
जवाब देंहटाएंअंधों की दुनिया में कान ही होते हैं खास मियां
बहुत अच्छी ग़ज़ल। बधाई।
योगेन्द्र जी,
जवाब देंहटाएंएक और बहुत ही अच्छी रचना के लिये बहुत बहुत बधाई
आपका स्नेह और प्रस्तुतियों पर आपकी समालोचनात्मक टिप्पणियाँ हमें बेहतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करती हैं.