अनहद-गीत नामक इस अलबम के कुछ गीतों को हम पूर्व में भी साहित्य शिल्पी पर प्रस्तुत कर चुके हैं। इस में फरीदाबाद के जी.बी.एन विद्यालय के नन्हे मुन्नों के द्वारा गये गये गीतों को संगीत से सजाया है प्रतिभाशाली संगीत संयोजक तथा अध्यापिका रीना कपिल ने। इसी क्रम में आज पेश है इसी अलबम का एक भजन। बोल हैं:-

ॐ हरि ॐ .......
ओम है परमपिता का नाम।
भज ले प्यारे ओम का नाम॥

ओम का नाम है अति पावन;
ओम का नाम है अति मनभावन।
ओम का सिमरन, ओम का नाम;
भज ले प्यारे ओम का नाम॥

ओम है वेदों का वरदान;
ओम का नाम है ब्रह्म समान।
ओम है जीवन, ओम है प्राण;
भज ले प्यारे ओम का नाम॥

ओम कहो या कहो ओंकार;
ओम की महिमा अपरंपार।
ओम ही है हर सुख का धाम;
भज ले प्यारे ओम का नाम॥

भजन को सुनने के लिये नीचे दिये गये प्लेयर पर चटखा लगायें:-